फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा में नेहा, अनीता, भावना ने बाजी मारी 

Tue, 15 Nov 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
फर्राटा में नेहा, अनीता, भावना ने बाजी मारी  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेलो इंडिया खेलो अभियान के तहत संचालित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है।


मुख्य अतिथि पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता ने अव्वल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। 

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत की देखरेख में आयोजित 14 वर्षीय बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में नेहा जोशी, अनीता, भावना, बालकों में निखिल देव, पंकज बिष्ट, परमेश, 17 वर्षीय बालिकाओं में अंजलि, नेहा भट्ट, नेहा जोशी, बालकों में सूरज बडेला, शिवम घटवाल, योगेश कुमार, 14 वर्षीय बालकों की गोला क्षेपण में रितिक बोहरा, सचिन, रोहित, बालिकाओं में रजनी, सोनू, संजना, 17 वर्षीय बालकों में अनुराग, क्षितिज, देवेंद्र, बालिकाओं में यशोदा, हीरा, दीपा, 14 वर्षीय बालकों की लंबी कूद में हिमांशु, राहुल, कमल, बालिकाओं में कल्पना, आरुषि, नेहा, 17 वर्षीय बालकों में सागर राय, सूरज बडेला, किशोर, बालिकाओं में किरन, निकिता, आरुषि क्रमश: पहले, दूसरे ओर तीसरे स्थान में रही। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ऋषभ कुमार ने हंसराज को पराजित किया इसी प्रकार पवन कुमार ने प्रियांशु फर्त्याल, सौरभ धौनी ने राहुल राय को पराजित किया। 
विज्ञापन


17 वर्षीय बालकों में अमन बहादुर ने तन्मय पांडेय को, संदीप कुमार ने मयंक जोशी, नीरज सिंह ने रितिक बोहरा, पंकज अधिकारी ने अंश मेहर, मयंक बगौली ने सुनील गुरुरानी, प्रकाश सिंह ने रोहित सिंह, आर्यन गोरखा ने रोहित जोशी को पराजित किया। बालिकाओं में प्रियांशी विश्वकर्मा ने अनीषा फर्त्याल, सरिता विश्वकर्मा ने खुशी चौरसिया, निहारिका टम्टा ने निकिता पुनेठा को पराजित किया। निर्णायक जितेंद्र राय, देवेंद्र राय, दीपक, भुवन, रोहित, हेम पाठक, शुभम राय, विरेंद्र रहे। आयोजन में त्रिलोक, ओम प्रकाश, सुनील, कमला घटना ने सहयोग किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें