फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

Wed, 18 Feb 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के विकास भवन ​स्थित कंट्रोल कक्ष का निरीक्षण करते डीएम आशीष भटगांई। स्रोत : सूचना विभ
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम आशीष भटगांई ने विकास भवन में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत स्थापित कंट्रोल कक्ष का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों को प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने कंट्रोल रूम में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर शिकायतकर्ताओं को फोन कर सुनिश्चित करें कि उनकी समस्याओं का समाधान संतोषजनक रूप से हुआ है या नहीं। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद डीएम ने विकास भवन स्थित अन्य विभागीय कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारी, कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें