फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देवीधुरा मेले में सुविधाओं की दरकार

Sat, 02 Sep 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
देवीधुरा का बंद सार्वजनिक शौचालय। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। देवीधुरा के मेले में हजारों लोगों की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को बगवाल संपन्न हुई। 27 अगस्त से शुरू 15 दिनी मेला अभी नौ दिन और चलेगा। मेले में बड़ी संख्या में लोगों की मौजदूगी के बावजूद कई जरूरी सुविधाओं की कमी है। पार्किंग की खामी से लेकर सार्वजनिक शौचालय में लटके तालों से लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पाटी तहसील के देवीधुरा में मंदिर परिसर के पास नए बने सार्वजनिक शौचालय में बगवाल के दिन भी ताले लटके थे। इसकी वजह पानी की कमी बताई गई। इस कारण लाखों रुपयों के शौचालय के उपयोग में नहीं आने से न केवल धन की बर्बादी हो रही है बल्कि लोगों को भी दुश्वारी झेलनी पड़ी। ऐसे ही हाल पाटी के सार्वजनिक शौचालय के भी है। यहां भी निर्माण के बाद से ताले लटके हैं। वहीं जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी का कहना है कि पंचायत ने मेला अवधि तक देवीधुरा में सफाई के मद्देनजर 25 पर्यावरण मित्र तैनात किए हैं। जबकि पानी के लिए जल संस्थान के दो टैंकर रखे गए हैं।

कोट
सार्वजनिक शौचालय मंदिर समिति के जिम्मे है। इसकी देखरेख और संचालन कराना भी समिति की जिम्मेदारी है। शौचालय को खुलवा कर इसके नियमित संचालन के लिए समिति को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद गौड़, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें