चंपावत। जिला मुख्यालय से लगभग 16 किमी दूर ग्राम पंचायत नायल के ग्रामीणों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को ग्रामीण उमेश भट्ट और खिलानंद भट्ट की ओर से अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम को ज्ञापन देकर बताया कि गांव में पिछले कुछ दिनों से बिजली बार-बार कट जा रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई सहित कई अन्य कार्य बाधित हो रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। संवाद