चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मनीष कुमार ने जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिला पंचायत सदस्य पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की है।इसमें रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में विकासखंड चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी के लिए विमल कुमार सूंठा को नियुक्त किया है।
असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में कृषि रक्षा अधिकारी संतोषी और सहायक अभियंता सिंचाई विभाग उपखंड टनकपुर आरके यादव को नियुक्त किया गया है। आरक्षित रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. जीएस खड़ायत, आरक्षित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर चित्रा जोशी और दीपचंद्र कांडपाल को नियुक्त किया गया हे। संवाद