चंपावत में ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जवाहर नवोदय विद्यालय ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में उसने सनसाइन पब्लिक स्कूल को दो गोल से हराया।
गोरलचौड़ मैदान में हुआ फाइनल मुकाबला काफी रोचक रहा। पहले हाफ में नवोदय के सुमित ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में इसी टीम के अजय ने एक और गोल कर टीम को विजेता बना दिया। सनसाइन की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पूर्व फुटबॉलर अशोक वर्मा ने पुरस्कार दिए। रेफरी अतुल अधिकारी और लाइंसमैन सचिन चौधरी, रोहित रावत थे।