नवीन सिंह भंडारी, अध्यक्ष लधियाघाटी संगठन।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। देशभर में लागू लॉकडाउन में जहां लोग अपने अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं, वहीं ऐसे हालात में प्रभावितों और गरीबों की मदद के लिए लोग आगे भी आ रहे हैं। उन्हीं में शामिल हैं जिले के लधियाघाटी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सिंह भंडारी जो सैकड़ों किमी दूर गुजरात में होम क्वारंटीन में रहकर भी अपने क्षेत्र के लोगों की मदद करवा रहे हैं।
नवीन ने अपनी खुद की कमाई से लधियाघाटी क्षेत्र के गरीबों को पहले मास्क बांटे। अब स्थानीय युवाओं के माध्यम से निशुल्क आटा, चावल, तेल, नमक बांटे जा रहे हैं। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक पर्याप्त मात्रा में मास्क और सैनिटाइजर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने यह बीड़ा उठाया है।
लॉकडाउन का पालन करने की कर रहे हैं अपील
चंपावत। लधियाघाटी संगठन के अध्यक्ष नवीन सिंह भंडारी की ओर से मास्क और राशन बांट रहे ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह भंडारी और अन्य युवाओं की ओर से ग्रामीणों को लॉकडाउन का पालन करने की अपील भी की जा रही है। मास्क बांटने वालों ने सभी लोगों से अपील की है कि सभी लोग मास्क लगाकर रहे। बाहरी लोगों से दूरी बनाकर रहे। हाथों को साबुन या फिर सैनिटाइजर से धोएं।