लोहाघाट केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्रों को सम्मानित करते प्राचार्य व शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए केंद्रीय विद्यालय के छात्र दक्षेश चतुर्वेदी और ज्योतिरादित्य जुकरिया का चयन हो गया है। ये दोनों छात्र 24 सितंबर को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सात व आठ सितंबर को केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग में हुई योग प्रतियोगिता में सूबे के 51 स्कूलों ने हिस्सा लिया। जिसमें ज्योतिरादित्य और दक्षेश सहित छह छात्रों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्राचार्य बीडी ओली, व्यायाम शिक्षक अनूप जखमोला, योग शिक्षक रजनीश जोशी ने आशा जताई कि दोनों ही छात्र राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेेंगे।