फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी आया आईटीबीपी का हेड कांस्टेबल लापता

Sun, 11 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
जगदीश फत्र्याल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

आईटीबीपी की रायबरेली स्थित 46वीं बटालियन में कार्यरत हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह फर्त्याल अवकाश पर घर आने के दूसरे दिन से लापता हैं। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद उनके भतीजे राकेश फर्त्याल ने शनिवार की शाम को थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक माह के अवकाश पर आठ सितंबर को घर आए जगदीश रात को लोहाघाट में अपने बच्चों के साथ रहे।
विज्ञापन


दूसरे दिन वह परिवार को लेकर अपने पैतृक गांव बुंगा फर्त्याल चले गए। 9 सितंबर की सुबह 11 बजे जगदीश दोस्तों से मिलने की बात कह कर घर से निकले थे, तबसे उनका कोई सुराग नहीं है। परिजनों ने घटना की जानकारी आईटीबीपी की लोहाघाट बटालियन को भी दी है। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी ने बताया कि सभी संभावित ठिकानों और आसपास के जिलों को जगदीश का हुलिया भेज दिया गया है। प्रेम विश्वकर्मा को जांच अधिकारी बनाया गया है। 36वीं वाहिनी के कमांडेंट आनंद सिंह यरसो ने बताया कि अभी तक विभागीय तौर पर उन्हें कोई सूचना नही मिली हैं। सूचना मिलने पर जवान की तलाश में बटालियन पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें