फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़े का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 29 Aug 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। फिट इंडिया अभियान के तहत खेलो इंडिया साई सेंटर (एथलेटिक्स), स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनियां में राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़ा समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर विभिन्न खेल एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल उपलब्धियों पर आधारित भाषण, क्विज और पास द बॉल प्रतियोगिताएं कराई गईं। विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी एवं भारतीय सेना में कैप्टन आनंद सिंह मेहरा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। स्टेडियम कोच मोहन सिंह राणा के निर्देशन में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नैतिक ओली प्रभम, मयंक जोशी द्वितीय और अंशु विश्वकर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में दिया ओली ने प्रथम, तनिष्का जोशी ने द्वितीय और यश देव ने तृतीय स्थान पर रहे। पास द बॉल प्रतियोगिता में दिया प्रथम , आयुष कुमार द्वितीय, विनय तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कोच मोहन सिंह राणा ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़े के तहत 29 अगस्त को दौड़, रिले रेस, खो-खो समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें