फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आठ मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Mon, 03 Mar 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के कलीगांव में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के दौरान मौजूद लोग।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम सभा कलीगांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल होने का अनुरोध किया गया। पीएलवी रेनू गड़कोटी और सावित्री राय ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भवदीप रावते के निर्देशानुसार प्रचार-प्रसार का शिविर लगाया गया। बताया कि आठ मार्च को जिला मुख्यालय चंपावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें वैवाहिक वाद, श्रम विवाद, मोटर दुर्घटना, बैंक वसूली, राजस्व वाद, बिजली पानी, दीवानी वाद, श्रम विवाद संबंधी, बिजली, पानी व अन्य भुगतान संबंधी वाद विवादों का निपटारा किया जाएगा। इस दौरान पीएलवी ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम, 1930 हेल्पलाइन नंबरों सहित कानूनी जानकारियां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें