राष्ट्रीय राजमार्ग में अमोड़ी के पास आया मलवा।
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को दो घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। मलबा आने से इस दौरान मार्ग पर आवाजाही बंद रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर स्वांला के पास रविवार दोपहर बाद करीब 3.30 बजे ऊपर से मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। आवाजाही ठप होने से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय मार्ग खंड ने जेसीबी लगाकर करीब 5.40 बजे मार्ग को सुचारु कर दिया है। इस दौरान बीमार व्यक्ति को टनकपुर छोड़ कर आई आपात चिकित्सा सेवा 108 भी बंद मार्ग में फंसी रही।