फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा 13 को

Fri, 03 Nov 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में अधिकारियों को निर्देश देते एडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले के साथ ही पूरे भारत में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा 13 नवंबर को सुबह 10 बजे से होगी। जिसके लिए जिले में 151 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शुक्रवार को जिला सभागार में परीक्षा की तैयारी बैठक लेते हुए एडीएम हेमंत कुमार वर्मा बताया कि सर्वेक्षण परीक्षा कक्षा तीन, पांच और आठवीं में अध्ययनरत बच्चों की होगी
विज्ञापन


 
जिले में कुल 1684 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे, जिसमें से कक्षा तीन के 299, कक्षा पांच के 360 तथा कक्षा आठ के 1025 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने शिक्षा, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों से परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा के पहले दिन 12 नवंबर को स्कूल के प्रधानाचार्य एवं क्षेत्र के अनुवेक्षक अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहेंगे। 

मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि कक्षा तीन और कक्षा पांच की ओएमआर सीट भरने में अनुवेक्षक द्वारा सहयोग किया जाएगा।  जबकि कक्षा आठ के छात्रों द्वारा ओएमआर सीट स्वयं भरी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकासखंड के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा संचालन के लिए 257 फील्ड इंवेस्टीगेटर नियुक्त करने के साथ 40 इंवेस्टीगेटर प्रतीक्षा में रखे गए हैं। परीक्षा संपन्न होने पर ओएमआर सीट व प्रश्नपत्रों को सील कर संकलित करने के पश्चात ओएमआर सीट की स्कैनिंग कर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की वेबसाइट पर डायट लोहाघाट से अपलोड किया जाएगा। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, बेसिक सत्यनारायण, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी पाटी, बाराकोट, लोहाघाट व चंपावत सहित सीआरसी और बीआरसी समन्वयक उपस्थित थे।
विज्ञापन


प्रश्र पत्रों की सुरक्षा के लिए दिए गए खास निर्देश
चंपावत। एडीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि परीक्षा के प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस से समन्वय स्थापित कर परीक्षा केंद्रों में पहुंचाने के साथ ही परीक्षा पत्र परीक्षा प्रारंभ होने पर नियुक्त प्रेक्षक, प्रधानाचार्य एवं फील्ड इंवेस्टीगेटर के समक्ष ही खोले जाएं। सुरक्षा के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिक्षा विभाग की मांग के अनुसार पुलिस कार्मिकों को उपलब्ध कराने तथा युवा कल्याण अधिकारी एवं कमांडेंट होमगार्डस को जवानों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें