शिक्षक त्रिलोचन जोशी की पहल पर जीवनभर नशीले पदार्थ से दूर रहने का संकल्प पत्र भरते वर प्रकाश और व?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नशा मुक्ति अभियान के संयोजक शिक्षक त्रिलोचन जोशी की पहल पर छीनीगोठ में नशा मुक्त विवाह हुआ। वर-वधू ने नशा मुक्ति और बेटी बचाओ का संकल्प पत्र भर विवाह समारोह में शामिल लोगों को भी नशा मुक्ति और बेटी बचाओ का संदेश दिया।
छीनीगोठ में सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य नवीन चंद्र जोशी की बेटी प्रियंका का विवाह समारोह था। पाटी ब्लॉक के भूम्वाड़ी हाईस्कूल में तैनात टनकपुर निवासी शिक्षक प्रकाश चंद्र कलौनी के साथ हुए विवाह समारोह को नशामुक्ति अभियान के शिक्षक जोशी ने यादगार बना दिया। शिक्षक जोशी की पहल पर वर-वधू ने जीवनभर नशीले पदार्थों से दूर रहने का संकल्प लिया है। समारोह में मौजूद नवल किशोर तिवारी, प्रभाकर जोशी, प्रकाश उप्रेती, गोपाल दत्त, ममता उप्रेती, दीपक जोशी, हरीश जोशी, बाल विकास विभाग की मुख्य सेविका मीरा जोशी, दिवाकर भट्ट, माधवानंद भट्ट, चंदन जोशी, मनीषा जोशी आदि लोगों ने शिक्षक त्रिलोचन की सराहना की।