मुवानी (पिथौरागढ़)। भाजपा ने दिगौटी के ग्राम प्रधान नरेंद्र बसेड़ा को थल-मुवानी मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इन्हें यह जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी है। मंडल अध्यक्ष कमल कन्याल, पूर्व अध्यक्ष गणेश राम, रमेश बम, दीपक कार्की, जगदीश उप्रेती, दीवान कार्की, निखिल बसेड़ा आदि ने नरेंद्र को बधाई दी है। वहीं नरेंद्र ने कहा कि भाजपा को मजबूती देना प्राथमिकता रहेगा।