फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए खुला नंधौर वन्यजीव अभ्यारण का टनकपुर गेट

विज्ञापन
नंधौर वन्यजीव अभ्यारण में जंगल सफारी का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना काल में आठ माह बंद रहने के बाद सोमवार से नंधौर वन्यजीव अभयारण्य का टनकपुर गेट पर्यटकों के लिए खुल गया है। अभयारण्य में जंगल सफारी भी शुरू हो गई है। सोमवार को पहले दिन स्थानीय पर्यटकों की टोली ने जंगल सफारी का आनंद उठाया। पर्यटक हाथी समेत विभिन्न वन्यजीवों के दीदार से गदगद हुए।
विज्ञापन

बरसात समाप्त होते ही नंधौर अभयारण्य का टनकपुर गेट खुल जाता है, लेकिन इस बार पहले सड़क की मरम्मत न हो पाने से गेट नहीं खुला तो बाद में कोरोना महामारी ने अभयारण्य में जंगल सफारी पर ब्रेक लगा दिया। आठ माह की प्रतीक्षा के बाद जंगल सफारी के शौकीन पर्यटकों को राहत मिली है। वन विभाग ने सोमवार से जंगल सफारी के लिए अभयारण्य का टनकपुर गेट खोल दिया है। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि पर्यटकों को अभयारण्य के नियमों का पालन करते हुए जंगल सफारी की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि अभयारण्य का गेट 15 जून तक खुला रहेगा। इधर गेट खुलते ही पहले दिन स्थानीय पर्यटक कौशल तिवारी, पूजा, ज्योति, विशाखा और शिवम ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। नेचर गाइड सौरभ कलखुड़िया ने बताया कि हाथी, सांभर, काकड़ , हिरण और विभिन्न प्रजाति के पक्षियों को नजदीक से पर्यटक खासे गदगद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें