फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचा हिमालय का मुड़ी, नीला आकाश का मुड़ी...

Sun, 20 Sep 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदाष्टमी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम मची है। पर्वतीय महिला ग्राम विकास समिति रामनगर ने शानदार कार्यक्रम पेश किए। शुरुआत ऊंचा हिमालय का मुड़ी, नीला आकाश का मुड़ी से हुई। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री बीमा महराना ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


ग्राम विकास समिति के दल नायक भुवन जोशी के निर्देशन में मल्लीहाट रामलील मंच पर कई लोकनृत्य हुए। रंगीलों कुमाऊं मेरो, छबीलो गढ़वाल, रे मासी को पुला, पुलो तबी लाखी, रणीहथ नि जाणों गजे सिंगा, धम-धमा-धम हुड़की बाजी, गोरख्या चेली भागुली, हसिया बाना तीले धारू बोला जैसे लोकगीतों की धूम रही। गायक हरीश बिष्ट, नीतू किस्टवाल, मनोज जोशी, इंद्र लाल, ललिता साह, दिया साह, कमला राणा आदि शामिल थे। सांस्कृतिक संध्या में विशिष्ट अतिथि कोतवाल देवेंद्र सिंह दिगारी आदि मौजूद थे।

बालेश्वर मंदिर में हुआ पूजन
मां नंदाष्टमी मेले में बालेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना हुई। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी के अलावा देवीलाल वर्मा, त्रिभुवन गिरि, शंकर रावल, विकास साह, विजय वर्मा, नरेश जोशी, रितेश राय, विमल साह, कुलदीप वर्मा, एनडी गड़कोटी, शांति, हरिप्रिया, मोहनी साह, गीता वर्मा, प्रेमा, तारा आदि यजमान थे। पुरोहित जगदीश कलौनी, दीपक कुलेठा और विनोद पांडेय ने पूजा-अर्चना कराई। महंत भैरव गिरि ने बताया कि सुबह गणेश पूजन के बाद शिव, हनुमान पूजन हुआ।
विज्ञापन


कदली वृक्ष न्यौता देने रवाना हुए देव डांगर
कदली (केले) वृक्ष आमंत्रण को देव डांगर रौत्यूड़ा रवाना हुए। देव डांगर देवीलाल वर्मा, गौरव वर्मा, विवेकानंद बिष्ट, प्रकाश पटवा, शांति, हरिप्रिया, मोहनी साह, गीता वर्मा, प्रेमा वर्मा, तारा पटवा आदि ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। तहसील मंदिर और नागनाथ मंदिर में पूजा की। सोमवार सुबह 9 बजे कदली वृक्ष का आगमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें