नंदा-सुनंदा महोत्सव मेले के उद्घाटन मौके पर चंपावत के बालेश्वर महादेव मंदिर में निशान के साथ धार?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक बालेश्वर महादेव मंदिर में नंदाष्टमी महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ हो गया है। इस साल कोरोना के चलते नंदाष्टमी महोत्सव सीमित है जबकि पिछले वर्ष तक यह महोत्सव समारोहपूर्वक मनाया जाता था। इस छह दिनी मेले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस साल यह महोत्सव छह दिन के बजाय तीन दिन का होगा। इस साल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे।
महोत्सव कमेटी अध्यक्ष शंकर पांडेय ने बताया कि इस साल कोरोना के कारण महोत्सव को सांकेतिक रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान शोभायात्रा और कलशयात्रा भी नहीं निकली। केवल मंदिर परिसर में ही डोलायात्रा निकाली गई। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, पंडित गिरीश कलौनी, दीपक कुलेठा, विनोद पांडेय, कोषाध्यक्ष नारायण दत्त गड़कोटी, मुख्य यजमान पवन गिरी, प्रकाश पांडेय, देवीलाल वर्मा, किशन गिरी, विकास साह, मयूख चौधरी, नारायण सिंह, रितेश राय आदि रहे।