फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नंदा-सुनंदा की निकली डोला यात्रा

Wed, 23 Sep 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
...ओ नंदा-सुनंदा तू दैणी है जाए के जयघोष के साथ बुधवार को जिला मुख्यालय में मां नंदा-सुनंदा की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की और देवडांगरों का आशीर्वाद प्राप्त किया। बालेश्वर मंदिर परिसर से करीब ढाई बजे मां नंदा-सुनंदा की डोला यात्रा का शुभारंभ किया गया जो तल्लीहाट, भैरवां, मादली, जीआईसी चौक, मोटर स्टेशन, टीआरसी, रौरूयूड़ा, मल्लीहाट और तल्लीहाट होते हुए मंदिर तक पहुंची। डोला यात्रा के मंदिर में पहुंचने के बाद मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही मंदिर में मंडल पूजन, हवन, पूर्णाहुति के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंगलवार रातभर मंदिर में भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। पंडित दीपक कुलेठा, जगदीश कलौनी, विनोद पांडेय, महंत भैरव गिरि की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। डोला यात्रा में महोत्सव समिति अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि, देवी लाल वर्मा, एनडी गड़कोटी, शंकर रावल, प्रकाश पांडेय, रितेश राय, अतुल पुनेठा, नरेश जोशी, शांति पटवा, हरिप्रिया पटवा, गीता वर्मा, प्रेमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। बालेश्वर मंदिर में आज दिन भी जय माता दी के उद्घोष के साथ ही महिलाओं के कीर्तनों की धूम रही। डोला यात्रा में जीजीआईसी और मांटेसरी स्कूल की छात्राएं भी शामिल रही।

भंडारे के साथ आज होगा समापन
जिला मुख्यालय में बीते एक सप्ताह से चल रहे मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का 24 सितंबर को भंडारे के साथ समापन किया जाएगा। महोत्सव समिति अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि ने सभी श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें