फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ा की ठंडी हवा, ठंडी पानी

Sat, 19 Sep 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदा-सुनंदा महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। मल्लीहाट रामलीला मंच में शुक्रवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कला संगीत विकास समिति पिथौरागढ़ के चंचल रावत और सरस्वती कला केंद्र धरसों के संतोष रसीला के नेतृत्व में लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति दी। पिथौरागढ़ के कलाकारों ने नंदा देवी की वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की, जिसके बाद ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ा की ठंडी हवा ठंडो पानी, रानी रुमाल मा, यो गोरी छाल यो काली ताल तथा हीरा समधनी ओ हीरा समधनी गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया।
विज्ञापन


धरसों के कलाकारों ने जय बाला गोरिया की वंदना से कार्यक्रमों का आगाज किया, जिसके बाद रुमा झूमा जोग्याना तिलै धार बोला, नेपाली गीत हिट दा हिट दा छ मात्यो सांझ पड़यो की शानदार प्रस्तुति दी। बेबी प्रियंका ने राम सिंह ठेकेदार सल्ट में आई रौ छ एवं मुकेश कुमार ने तिलगा तेरी लंबी लटी, टसरा को फुना गीत पेश किए। इससे पहले मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ने दीप जलाकर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।

अशोक वर्मा के संचालन में हुए समारोह में महोत्सव समिति अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि, विकास साह, भगवतशरण राय, सूरज प्रहरी आदि थे। शनिवार सुबह बालेश्वर महादेव मंदिर में पुरोहित जगदीश कलौनी, दीपक कुलेठा एवं विनोद पांडेय ने गणेश पूजन, मातृका पूजन, नवग्रह पूजन, वास्तु पूजन, चौंसठ योगिनी और क्षेत्रपाल पूजन किया, जिसमें यजमान देवीलाल वर्मा, हीराबल्लभ पांडेय, मोहनी साह, शंकर रावल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


महोत्सव में आज
बालेश्वर मंदिर में सुबह आठ बजे से गणेश पूजन, शिव पूजन, हनुमान पूजन, सायं चार बजे कदली वृक्ष को आमंत्रण देने के लिए नागनाथ मंदिर तक प्रस्थान। सायं आठ बजे से रामलीला मंच में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें