फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नंदा देवी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमाया रंग

Sat, 21 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौड़ामेहता के चमोली में मां नंदा देवी महोत्सव की धूम मची है। महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों के ‘कै भलो लागछ  हमरो पहाड़...’ नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हल्द्वानी से आई मल्लिका लोक कला समिति के कलाकारों ने देव स्तुति से  की। दल नायक रितेश जोशी के नेतृत्व में गायक किशोर पांडेय की प्रस्तुति ‘लधौ पार को मोहना लौंडा, म्यल आ जाये लधिया घाटी में’ गीत पेश किया। बबीता देवी के ‘लाली हो लाली हौसिया और कै भलो लागछ हमरों पहाड़’ गीत को दर्शकों ने खासा पसंद किया। भैरव राय के नेतृत्व में कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने ‘नंदा राजजात’ यात्रा की शानदार प्रस्तुति दी। 

महोत्सव संयोजक और जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रकाश मेहता, जेडी जोशी, पुष्कर सिंह, पूरन  सिंह, हयात सिंह, दलीप सिंह, मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, अनिल सिंह और नरेंद्र कोटलिया ने सहयोग दिया।
विज्ञापन



सांसद माहरा ने दिए डेढ़ लाख रुपये
शुक्रवार देर शाम हुई सांस्कृतिक संध्या का मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा ने दीप जला कर उद्घाटन किया। उन्होंने नंदा देवी मंदिर के विकास के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। माहरा ने कहा कि लधिया घाटी को रेल लाइन से जोड़ने को राज्यसभा में सवाल उठाया था। अब शीघ्र ही रेल लाइन का सर्वे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रीठा-बिनवाल गांव मार्ग के डामरीकरण के लिए तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें