फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस लाइन में इंतजार करते रहे कई लोग

Thu, 11 Apr 2019 11:39 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत/लोहाघाट
विज्ञापन
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने से परेशान काकड़ गांव के एक ही परिवार के तीन वोटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाराकोट के चंचल अधिकारी, खीम सिंह, बसंती देवी, प्रकाश अधिकारी, आशा, मनीषा, सूरज सिंह, पदमा जोशी, नीरज बिष्ट सहित कई लोगों को मतदाता सूची ने मायूस किया। इनमें से कई लोग काफी देर तक लाइन में लगे रहे, लेकिन वोटर लिस्ट से नाम गायब होने से मतदान नहीं कर पाए। एक अनुमान के मुताबिक चंपावत जिले में 250 से अधिक लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब थे। 

विज्ञापन


लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में वोट देने की पात्रता और तमन्ना रखने के बाद भी ये लोग मतदान नहीं कर सके। इन वोटरों ने 2017 के विधानसभा चुनाव के साथ ही पिछले लोकसभा चुनाव में भी मतदान किया। इनके पास मतदाता पहचान पत्र भी है। इस बार सूची में नाम गायब होने से इन लोगों में नाराजगी रही।

जूप के नारायण दत्त और उनकी पत्नी रेखा भट्ट लंबे समय से वोट दे रहे थे, लेकिन इस बार मतदाता सूची से उनका नाम भी गायब था। खर्ककार्की बूथ में काफी इंतजार करने के बाद वे मायूस लौटे। 
विज्ञापन

वहीं स्कूल बस के साथ चुनाव ड्यूटी पर गए डीके ओली भी वोट नहीं दे सके।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी टीएस मर्तोलिया का कहना है कि ड्यूटी पर गए प्राइवेट स्कूल के प्रबंधन की ओर से वोट के लिए आवश्यक प्रपत्र जमा नहीं कराया जा सका था, इसके चलते वे वोट नहीं दे सके। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें