फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 600 मीटर दौड़ में नैतिक, सरिता ने मारी बाजी

Tue, 09 Sep 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जिला क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-14 बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में नैतिक और बालिका वर्ग में सरिता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मंगलवार को स्टेडियम में मुख्य अतिथि आशा भट्ट, विशिष्ट अतिथि रोहिताश अग्रवाल, अतिथि दीपक छतवाल, लक्ष्मण सिंह पाटनी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 600 मीटर दौड़ (बालक) में अखिल द्वितीय, दीपांशु गहतोड़ी तृतीय, बालिका में सीमा बोहरा द्वितीय, महक तृतीय रहीं। अंडर-17 बालक 1500 मीटर दौड़ में दिव्यांशु राणा प्रथम, आयुष सिंह द्वितीय, सौरभ चंद तृतीय, बालिका वर्ग में प्रार्थना प्रथम, करीना द्वितीय, हिमांशी तृतीय रही।
1500 मीटर ओपन दौड़ में ललित सिंह प्रथम, अमित द्वितीय, आशीष चौहान तृतीय रहे। बॉक्सिंग बालक वर्ग में निश्चय प्रथम, देवाग्य द्वितीय, बालिका वर्ग में अविका प्रथम, वाहिनी द्वितीय रहे। आयोजन में स्टेडियम प्रभारी मुकेश चंद्र शर्मा, समिति अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, सचिव धनंजय गुप्ता, बॉक्सिंग कोच ललित कुंवर, सूरज पांडेय, स्कूलों के खेल प्रशिक्षक ललित भट्ट, रचित वल्दिया, पुष्पा भट्ट, नेहा नेगी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें