फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नागार्जुन इलेवन ने माहरा इलेवन को 116 रनों से किया पराजित

Wed, 19 Feb 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे रायनगर चौड़ी खेल मैदान में जय मां भगवती ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा चक्र शुरू हुआ। इसमें नागार्जुन इलेवन रौंसाल ने माहरा इलेवन को एकतरफा मुकाबले में 116 रनों से करारी शिकस्त दी। नागार्जुन के हरीश कोहली ने 160 रन की धुआंधार पारी खेली।
विज्ञापन

युवक मंगल दल अध्यक्ष नीरज राज के दिशा निर्देशन में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को नागार्जुन इलेवन रौंसाल और माहरा इलेवन के बीच मैच खेला गया। नागार्जुन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 236 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। हरीश कोहली ने 40 गेंदों में 19 छक्कों की मदद से 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए माहरा की टीम 120 में ढेर हो गई। अंपायर अजय गिरि, अभिषेक राय और स्कोरर ऋषभ राय रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में कुलदीप राय, परम गिरि, सागर राय, सनी राय, ऋषभ राय आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें