फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो ग्रामीण सड़कों के निर्माण को नाबार्ड को मंजूरी

Fri, 31 Oct 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते सीडीओ। स्रोत: सूचना
विज्ञापन
चंपावत। ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के तहत नाबार्ड वित्तपोषित परियोजना से दो ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। पांच करोड़ से अधिक की लागत से चंपावत ब्लॉक में ग्राम बिरगुल से कैनूड़ा, रमेला से बलेश्वर तक सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में सीडीओ डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में बैठक आयोजिककी गई। उन्होंने परियोजनाओं की समयबद्ध पूर्णता और नियमित निगरानी हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है, उनकी रिपोर्ट नाबार्ड को भेजी जाए। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नए परियोजना प्रस्ताव तैयार कर समयबद्ध रूप से नाबार्ड को भेजने को कहा।
नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक स्वाति कार्की ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए नाबार्ड की ओर से चंपावत में दो ग्रामीण सड़क निर्माण परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। 5.30 करोड़ की लागत से ग्राम बिरगुल से कैनूड़ा और रमेला से बलेश्वर तक की सड़क निर्माण किया जाएगा। वहां ईई लोनिवि एमसी पलड़िया, आरडब्लूडी बृजमोहन आर्या, डीएचओ हरीश कोहली, सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें