फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन जेल को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए

Mon, 02 May 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते स्‍थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय में गोरलचौड़ मैदान के समीप निर्माणाधीन जिला जेल को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में सोमवार को नागरिकों के एक शिष्टमंडल ने प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि निर्माणाधीन जेल राजकीय बालिका इंटर कालेज, अन्य शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थल गोलू मंदिर के मध्य में है। स्थानीय जनता लंबे अर्से से प्रस्तावित स्थल में जेल निर्माण का विरोध कर रही है।
विज्ञापन

कहा गया है कि अभी जेल की चहारदीवारी का निर्माण ही हुआ है। ऐसे में इस परिसर को अन्यत्र स्थानांतरित कर इस स्थान को सांस्कृतिक, साहित्यिकस्थल अथवा इनडोर स्टेडियम के रूप में विकसित किया जा सकता है। राज्यपाल से जनभावना तथा मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रकरण को संज्ञान में लेने का अनुरोध करते हुए यथाशीघ्र समुचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई है। प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय सीमा विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद दीपक तड़ागी, डॉ. बीसी जोशी, डॉ. बीडी सुतेड़ी, कैलाश अधिकारी, राज्य आंदोलनकारी नारायण दत्त जोशी, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष नवीन सिंह तड़ागी आदि शामिल रहे।  


अब तक अवमुक्त हो चुके हैं 1.37 करोड़
चंपावत। जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन जेल परिसर का कार्य उत्तराखंड अवस्थापना विकास निर्माण निगम की ओर से किया जा रहा है। निगम को अब तक अनावासीय भवन मद में चहारदीवारी के लिए 1.37 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें