चंपावत के शहीद राहुल रैंसवाल जीआईसी में हे माटी ाई गीत का विमोचन करते कलाकार।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। शहीद राहुल सिंह रैंववाल की स्मृति में ‘मेरी माटी माई’ गाना मंगलवार को यू-ट्यूब में लांच हो गया है। शहीद राहुल रैंसवाल राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में गाने को लांच किया गया। गाने को वासु चौड़ाकोटी ने अपना स्वर दिया हैं और गीत रेखा बोरा ने लिखा है। नीरज कापड़ी ने गाने को निर्देशित किया है। गाने की लॉचिंग के दौरान शहीद राहुल की पत्नी समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। बताते चलें कि राहुल सिंह रैंसवाल इसी वर्ष 21 जनवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिषद जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, चंदन, जीवन कापड़ी, गोविंद सामंत, अग्नि पालीवाल, प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज जोशी आदि थे।