फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग

विज्ञापन
एसडीएम दयानंद सरस्वती को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टनकपुर, बनबसा में आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती को ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले चार माह से आधार कार्ड बनाने का काम बंद है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संजय बिष्ट, कृष्ण बोहरा, गजेंद्र पाल, नीरज मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें