फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: नशे में बहस के बाद हुआ विवाद तो गुस्से में आए तीन साथियों ने किया जिगरी दोस्त का कत्ल

Sun, 02 Oct 2022 06:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,चंपावत

सार

चंपावत जिले में नशे का चलन तेजी से बढ़ गया है। यहां के बाशिंदे हर साल 200 करोड़ से अधिक की शराब गटक जाते हैं। चरस की बड़ी खेप भी हर साल पकड़ी जा रही है।
विज्ञापन
पाटी में हत्या आरोपियों पर हमला करने वाली भीड़ को रोकती पुलिस। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत में पाटी के बिसारी गांव के मोहित पचौली की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए। पुलिस के मुताबिक मोहित की हत्या उसके दोस्तों ने की। चारों के नशे में होने से आपसी चर्चा ने विवाद का रूप ले लिया और एक युवक नशे की भेंट चढ़ गया।

विज्ञापन


चंपावत जिले में नशे का चलन तेजी से बढ़ गया है। यहां के बाशिंदे हर साल 200 करोड़ से अधिक की शराब गटक जाते हैं। चरस की बड़ी खेप भी हर साल पकड़ी जा रही है। स्मैक पीने वाले लगातार बढ़ रहे हैं। ये हालात तब हैं जब पुलिस से लेकर समाज कल्याण विभाग और कई सामाजिक संगठन नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं।

अगर नशे में दोस्तों के बीच तर्क-वितर्क नहीं होते तो शायद मोहित आज हम सबके बीच होता। नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी शूल, सामश्रवा आर्य, त्रिलोचन जोशी का कहना है कि नशा अपराध की जड़ है। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले संगठनों को अभियान के तरीके को हालात के हिसाब से बदलना होगा। इसके लिए सबका सहयोग चहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें