फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मुंशी की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 12 Mar 2024 09:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। एक ठेकेदार के मुंशी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मुंशी ने इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाते समय 108 सेवा में अमोड़ी के पास दम तोड़ दिया। उसके गिरकर घायल होने की की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

एसएआई बीएस बिष्ट ने बताया कि घायल लोहाघाट के भुमलई निवासी भुवन चंद्र पुनेठा (46) की 108 सेवा से हायर सेंटर ले जाते समय हाइवे पर अमोड़ी के पास मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बड़े भाई नवीन पुनेठा ने बताया कि उसका भाई एक ठेकेदार के पास मुंशी का कार्य करता था। वह पिथौरागढ़ के बैड़ा क्षेत्र में सड़क बनाने के कार्य में लगा था। रविवार को घायल होने की सूचना मिली और पहले पिथौरागढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां से हायर सेंटर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें