फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगालीचौड़ में लगे बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी भीड़

Tue, 06 Sep 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
दिगालीचौड़ में लगे बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीमांत क्षेत्र के जीआईसी दिगालीचौड़ प्रांगण में लगे बहुउद्देश्यीय शिविर में कई लोगों के मौके पर ही प्रमाण पत्र बनाए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में लगे शिविर में डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने कहा कि लोगों की समस्याओं और आवेदनों पर अधिकारी तत्काल संज्ञान लेना सुनिश्चित  करें।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की बात कही। शिविर में आर्थिक सहायता,  पेयजल, सड़क, सीसी मार्ग निर्माण, गौशाला, गूल निर्माण, मंदिर सौंदर्यीकरण, स्कूल, अध्यापक आदि से संबंधित 71 समस्याएं और आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

कई समस्याओं का मौके में ही निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि जो समस्याएं शासन स्तर की हैं, उन्हें शासन को प्रेषित किया जाए। इस अवसर पर जिपं सदस्य पुष्कर बोहरा, ज्येष्ठ प्रमुख हीराबल्लभ जोशी, सीडीओ आरएस  पोखरिया, एसडीएम सीएस डोबाल, पीडी एचजी भट्ट, उप परियोजना निदेशक केएन  तिवारी, बीडीओ केएस नयाल, विशाल कुमार, राजेश कुमार, एचएस सौन, हरवंश सिंह,  सत्यनारायण, समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, सीवीओ पीएस भंडारी, सीएओ आरएल  चंद्रवाल सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। संचालन उद्यान अधिकारी हरीश तिवारी ने किया।
विज्ञापन


परिवार रजिस्टर की 110 नकल हुई जारी
लोहाघाट। शिविर में ग्राम्य विकास विभाग ने परिवार रजिस्टर की 110 नकल के साथ ही राजस्व विभाग ने तीन आय प्रमाण पत्र, दस स्थायी निवास, आठ जाति, 15 बीपीएल प्रमाण-पत्र जारी किए। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के आठ, परित्याक्ता तथा किसान पेंशन के तीन आवेदन मौके पर ही स्वीकृत किए।

चिकित्सा विभाग की ओर से आठ दिव्यांगों को प्रमाण-पत्र जारी किए गए। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 448 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा पशुपालन  शिविर में 128 पशु पालकों को दवा वितरित की गई। बाल विकास विभाग ने 48 बालिकाओं को 15-15 हजार की एफडी वितरित की। स्वजल ने पानी परीक्षण के 10  किट भी वितरित किए। उद्यान और कृषि विभाग ने बीज और यंत्र वितरित किए। आधारकार्ड बनाने के लिए भी लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें