फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बहुमंजिली पार्किंग निर्माण के लिए 313.05 लाख रुपये अवमुक्त

Fri, 31 Mar 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बहुमंजिली पार्किंग निर्माण के लिए शासन की ओर से राशि आवंटित की गई है। शासन की ओर से जिले के दो स्थानों पर बहुमंजिली पार्किंग निर्माण के लिए 782.63 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ ही 40 प्रतिशत धनराशि 313.05 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जिले में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाए जाने के लिए विभिन्न स्थलों पर पार्किंग निर्माण के जिला स्तर से भेजे गए प्रस्तावों पर शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही राशि प्राप्त हो रही है। इसके तहत नगर पालिका परिषद लोहाघाट में गैस गोदाम स्थित भूमि पर बहुमंजिली पार्किंग निर्माण के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 114.76 लाख रुपये और टुन्यास पूर्णागिरि धाम में पर्यटक आवासगृह की भूमि पर बहुमंजिली पार्किग निर्माण के लिए 198.29 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

डीएम ने बताया कि दोनों स्थानों पर पार्किंग निर्माण के लिए 313.05 लाख की राशि प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन



बमनपुरी कुष्ठ आश्रम मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए मिले 66.40 लाख
बनबसा (चंपावत)। बमनपुरी ग्रामसभा अंतर्गत कुष्ठ आश्रम तक जीर्णशीर्ण हो चुके मार्ग का जीर्णोद्धार करने के लिए शासन ने राशि अवमुक्त कर दी है। इसके बाद कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने सड़क का जीर्णोद्धार कार्य शुरू कर दिया है।



ग्राम प्रधान भावना नेगी ने बताया कि बमनपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम तक जीर्णशीर्ण मार्ग के सुधारीकरण को लेकर शासन- प्रशासन को कई बार ज्ञापन भेजे गए थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी को पिछले वर्ष 31 अक्तूबर को ज्ञापन दिया था इसपर मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए शासन ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को 66.40 लाख रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया है।

सड़क जीर्णोद्धार को लेकर हुए पूजन में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, मोनू ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, सीएम कैंप कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी, कुष्ठ आश्रमवासी मैकू लाल, देवराम आदि थे। बमनपुरी की प्रधान व ग्रामीणों ने सीएम का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें