फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी में सीटें बढ़ाई जाएं

Fri, 05 Aug 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
एमएससी में सीटें बढ़ाई जाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में एमएससी में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा निदेशक और विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा।

छात्र संघ के पूर्व महासचिव इंदर ढेक, दीपक फर्त्याल के नेतृत्व में प्राचार्य प्रो. केकेएस नेगी को दिए ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में एमएससी वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान में 10-10 सीटें और रसायन विज्ञान में 15 सीटें हैं। सीटें कम होने से कई छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्षम छात्र-छात्राएं तो अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश ले रहे हैं, जबकि गरीब छात्र-छात्राएं मजबूरन विषयों की प्राथमिकता बदल रहे हैं। उन्होंने तीनों विषयों में छात्र-छात्राओं की दिक्कतों को देखते हुए 30-30 सीटें करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सात अगस्त तक विश्वविद्यालय ने सीटें नहीं बढ़ाई तो एबीवीपी कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जगदीश ओली, सौरभ फर्त्याल, रोहित मुरारी, अभय फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें