फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सांसद टम्टा ने लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर सुनी समस्याएं

Sat, 21 Oct 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते सांसद अजय टम्टा। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सांसद अजय टम्टा ने क्षेत्र का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। शनिवार को सांसद टम्टा ने लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र पाटी ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ग्रामीणों ने सांसद के सम्मुख सड़क, बिजली, पानी, विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने आदि मांगें उठाई।
सांसद का लधियाघाटी क्षेत्र के गुरौली, भिंगराड़ा, बिरगुल, रमक, रीठासाहिब, खेतीखान में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, लोहाघाट मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, सतीश पांडेय, दीपक ओली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

सांसद टम्टा आज करेंगे घटोत्कच महोत्सव का शुभारंभ

चंपावत। लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा रविवार को जिला मुख्यालय में घटोत्कच महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। वह 11 बजे लोहाघाट से प्रस्थान कर 12 बजे चौकी चंपावत पहुंचकर घटोत्कच महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद एक बजे चौकी से सीमांत मंच और तामली पहुंचकर जनसंपर्क करेंगे। वह पांच बजे तामली से प्रस्थान कर आठ बजे टनकपूर पहुंच कर पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें