फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर-बनबसा में जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था करें : डीएम

Sat, 21 Oct 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। स्रोत:सूचना वि
विज्ञापन
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर मुख्यमंत्री घोषणा के तहत टनकपुर बनबसा के ड्रेनेज प्लान की डीपीआर की जानकारी ली। उन्होंने बीते वर्षों में क्षेत्र में हुए जल भराव को देखते हुए जल निकासी का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि दोनों शहरों में जल निकासी समस्या न हो इसके लिए विस्तृत ड्रेनेज प्लान बनाने को कहा। डीएम ने शारदा घाट में सिंचाई विभाग की ओर से बाढ़ सुरक्षा के लिए कराए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शारदा नदी के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के बाढ़ सुरक्षा के प्रस्ताव बनाएं।
बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसई सिंचाई विकास श्रीवास्तव, ईई तरुण कुमार बंसल, एई भवन पांडे, आर यादव, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें