फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने ठुकराई सांसद की अपील, जारी रहेगा धरना

Tue, 09 Feb 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से कलक्ट्रेट में धरना दे रहे राजकीय पीजी कॉलेज के छात्रों ने सांसद अजय टम्टा की आंदोलन वापस लेने की मांग को ठुकरा दिया। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे सांसद को छात्रों ने कॉलेज की समस्याओं के हल की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। सांसद टम्टा ने सरकार तक मामले को पहुंचाने का आश्वासन दिया, लेकिन छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सिंह रावत ने कहा कि शासनादेश के बगैर आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। अलबत्ता बुधवार से छात्र कॉलेज परिसर में धरना देंगे।
विज्ञापन


पीजी कॉलेज में एमएससी, एमकॉम खोलने के साथ ही एमए में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, समाजशास्त्र, भूगोल और स्नातक में संस्कृत, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र विषयों का संचालन करने की मांग पूरा किए जाने का आश्वासन नवंबर में देहरादून में मुख्यमंत्री ने दिया था। छात्रों का कहना है कि इसे पूरा करने के लिए अब तक कदम नहीं उठाया गया है। इस दौरान सचिव कमल जोशी, उपाध्यक्ष नेहा महर, सुरेश पुनेठा, जनार्दन जोशी, खीम रावत, यशोदा लडवाल, भावना उप्रेती आदि थे। अध्यक्ष रावत ने कहा कि मांग पर ठोस कार्रवाई होने के बाद ही आंदोलन वापस लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें