फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद माहरा ने सीमावर्ती गांवों में सुनी जनसमस्याएं

Sat, 04 Jul 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा ने नेपाल सीमा के बगोटी, मडलक, मजपीपल गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर नागरिक समस्याएं सुनी। मडलक में डीके उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई चौपाल में सांसद ने जहां प्रसिद्ध वैष्णवी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए ढाई लाख रुपये सीडीओ कार्यालय में पहुंचने की जानकारी दी। वहीं उन्होंने यहां की दूर संचार व्यवस्था को ठीक कराने का आश्वासन दिया। यहां के गांवों में फोन सुविधा न होने के कारण लोग तीन किमी दूर जाकर संपर्क करते हैं। अनिल पांडेय, संतोक सिंह, प्रीतम सिंह, हुकुम सिंह, लक्ष्मी दत्त, शंकर पांडेय ने समस्याएं बताईं।
विज्ञापन


 बगोटी में महिलाओं ने बसौटा तोक का विद्युतीकरण और गांव में पैदल रास्ते बनाने की मांग की। जमरसों में लोगों ने चौखामा बाबा मंदिर के सुंदरीकरण की मांग की। नारायण सिंह, हरीश पांडेय, सुभाष राम, पूरन चंद्र जगदीश आदि ने बगोटी बैंड से गंगेश्वर तक सड़क की मांग की। इससे पूर्व सांसद ने वालिक-पीपलढींग-चौड़ागूंठ-सिल्योड़ीगूंठ सड़क पर मंटांडे तथा चौड़ागूंठ के पास वर्षा से क्षतिग्रस्त हुई सड़क को जान जोखिम में डालकर पार किया। उन्होंने मौके से लोनिवि के ईई को सड़क की हालत ठीक करने का निर्देश दिया। भ्रमण में विजय माहरा, त्रिभुवन चम्याल, गिरीश सिंग्वाल, पीपी उप्रेती आदि लोग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें