फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में बहे एक ही परिवार के चार लोग, लोगों ने बचाया

Mon, 23 May 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। तेज बारिश से सोमवार शाम उफनाए नाले में एक परिवार के चार लोग बह गए। लोगों ने चारों को करीब 400 मीटर दूर से सुरक्षित निकाल लिया। इस दौरान चारों घायल हो गए थे जिन्हें अस्पताल लाया जा रहा है। बाराकोट तहसील के रैघाड़ी ग्राम पंचायत के सालीखेत तोक में चान सिंह (52) के मकान के पास नाला बहता था। तेज बारिश में उफनाए नाले के पानी और मलबे को हटाने के दौरान जमीन खिसकी और परिवार के चारों सदस्य नाले में गिर गए।
विज्ञापन


तहसीलदार बहादुर सिंह माहरा ने बताया कि चान सिंह (52) के अलावा उनकी पत्नी नंदी देवी (42), दो बेटियां बबीता (22) और नीमा (19) बह गईं। करीब 400 मीटर दूर चूलागांव के पास से ग्रामीणों ने उन्हें सकुशल निकाल लिया। सभी को चोटें आई हैं। लेकिन ये सभी खतरे से बाहर हैं। तहसीलदार के मुताबिक इन सभी के आपात चिकित्सा सेवा 108 के माध्यम से लोहाघाट अस्पताल लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें