फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाया छात्रों का आंदोलन, शुरू हुआ देवीधुरा डिग्री कालेज सड़क का काम

विज्ञापन
देवीधुरा डिग्री कॉलेज के लिए मोटर मार्ग का निर्माण हुआ शुरू। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधुरा के डिग्री कॉलेज को सड़क से जोड़ने के लिए एक माह पूर्व किया गया आंदोलन रंग लाया है। लोनिवि ने जिला योजना मद से सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

देवीधुरा डिग्री कॉलेज को सड़क से जोड़ने सहित कई मांगों को लेकर छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, छात्र महासंघ सचिव चेतन चम्याल आदि के नेतृत्व में कई दिन तक आंदोलन किया था। बाद में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराया था। अब इस सड़क का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के ईई एमसी पलड़िया ने बताया कि जिला योजना के अंतर्गत 40 लाख रुपये से देवीधुरा डिग्री कॉलेज तक 1650 मीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। काम शुरू होने पर छात्रसंघ अध्यक्ष और महासंघ सचिव के अलावा कोषाध्यक्ष नीरज जोशी, सचिव गोकुल राम, छात्रा उपाध्यक्ष रेखा भट्ट, उपाध्यक्ष कमल किशोर, सुदीप चम्याल, पवन लमगड़िया, करिश्मा चम्याल, सुमन कर्नाटक, रंजना जोशी, गणेश राणा आदि खुश हैं। कहते हैं कि इससे विद्यार्थियों को कॉलेज तक आवाजाही सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें