फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जल निगम और संस्थान के कर्मचारियों का आंदोलन जारी

Tue, 23 Jan 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मियों का जल निगम कार्यालय में धरना-प्रर्दशन दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को जल निगम कार्यालय में पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष यमन बिष्ट की अध्यक्षता में अधिकारियों और कर्मचारी ने विभिन्न मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरना दिया। इस दौरान नीरज धामी, व्रज मोहन जोशी, राजेंद्र बिष्ट, शालिनी देव, दीपा मुरारी, रवींद्र सामंत, किशोर नाथ, हिमांशु ओली आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर लोहाघाट में भी पेयजल निगम और जल संस्थान के कार्य एडीबी को दिए जाने के विरोध में विभागीय कर्मचारियों और पेंशनर्स ने दूसरे चरण में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने पेयजल निगम और जल संस्थान की ओर से किए जाने वाले पेयजल व्यवस्था आदि के कार्य एडीबी को दे दिए हैं। इससे उनके हितों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से जल निगम और जल संस्थान का एकीकरण कर राजकीय करण करने की मांग उठाई।
धरने मजदूर यूनियन के प्रांतीय संगठन मंत्री कमलेश उप्रेती, अभियंता सुभाष चंद्र सुंदरिया, कन्हैया लाल वाल्मीकि, दिनेश भट्ट, नेहा साही, कल्पना मेहता, प्रदीप पुनेठा, एलडी नरियाल, दिनेश बोहरा, नवल भट्ट, रमेश जोशी, हरीश राय, मोहन पाटनी, बाला दत्त गड़कोटी, एनडी पंत,जीवन चंद्र राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें