फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू

विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला में सड़क को चौड़ा करने के बाद गुजरती बस। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार से बड़े वाहनों के लिए भी खुल गया। स्वांला और भारतोली के पास मलबा हटाकर सड़क चौड़ी करने से आवाजाही सामान्य हो पाई है। यह मार्ग आठ अक्तूबर से बंद था।
विज्ञापन

मंगलवार को छोटे वाहनों के लिए खुले और एक दिन बाद बुधवार शाम को बस, ट्रक सहित बड़े वाहनों के लिए यह सड़क खुल गई। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि एनएच खोल दिया गया है। अलबत्ता संवेदनशील और खतरे वाली जगहों पर मशीनों के अलावा पुलिस कर्मी और एनएच खंड की टीम तैनात की गई है। वहीं जिले में दो राज्य सड़कों सहित कुल 30 सड़कें अभी भी बंद हैं।
चंपावत जिले की बंद 30 आंतरिक सड़कें
चंपावत। जिले की बाराकोट-सिमलखेत-काफलीखन-भनौली, किमतोली-पंचेश्वर, रीठा साहिब-रमक, बाराकोट- सिमलखेत- पड़ासूसेरा, लड़ाबोरा-क्वारसिंग, मूलाकोट-कांडे-भूमिया, धूनाघाट-बरमतोड़ा, बाराकोट-रामेश्वर, धौन-दियूरी-बजौन, हरम-रमैला, बलौटा-पासम, अमोड़ी-छतकोट, चल्थी-नौलापानी, चमदेवल-निडिल, एसएस 29-खटोली मल्ली, नरसिंह डांडा-गुरौली सड़क बंद है। इसी तरह सिमलखेत-सिब्यौली, रीठा-कूंण, थुवामौनी-बांस बस्वाड़ी, सांगो-पनिया-रीठाखाल-कानीकोट, जाख जनकांडे-बांस बस्वाड़ी, धूनाघाट-भिंगराड़ा-खरही, वल्सो-पुनियाल, बैड़ाबेड़वाल-सुंगरखाल, तिमलागूंठ-सिल्योरीगूंठ, रैंगलबैंड-मूलाकोट, रैंगलबैंड-बिगराकोट, वालिक-गागर और चिलनिया-पुनौली आंतरिक मार्ग बंद है।

मलबा आने से बंद रीठा साहिब-रमक सड़क। संवाद- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें