गोरलचौड़ मैदान में फुटबाल के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।स्रोत: आयोजक
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में स्पोर्ट्स क्लब चंपावत की ओर से मिनी गोरल कप अंडर-10 फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को माउंट कार्मल और यूनिवर्सल के बीच मैच खेला गया। माउंट कार्मल ने 2- 0 से यूनिवर्सल को हराया। माउंट कार्मल के शिवांश ने दो गोल किए। अमित रावत, करन पटवा, दीपक, हार्दिक धौनी और नितिन महर रेफरी रहे। संवाद