फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल सीमा से लगे डुंगरा बोरा में 10 दिन से संचार सेवा ठप

Sat, 13 Sep 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे डुंगराबोरा गांव में मोबाइल नेटवर्क ने ग्रामीणों को रुला रखा है। पिछले 10 दिनों से मोबाइल नेटवर्क न आने से ग्रामीणों का देश दुनिया से संपर्क कट गया है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द क्षेत्र में संचार सुविधा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि श्याम सिंह ने बताया कि क्षेत्र में करीब डेढ़ हजार आबादी निवास करती है। दूरसंचार सेवाओं की कमी ने दैनिक जीवन को प्रभावित कर दिया है। ग्राम पंचायत डूंगरा बोरा के अंतर्गत आने वाले मढुंवा, कायल, सिमेला, सीम, हरखोड़ा आदि गांवों में जियो नेटवर्क के ठप होने से ग्रामीणों को ऑनलाइन राशन वितरण, बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, सरकारी योजनाओं के आवेदन और अन्य आवश्यक ऑनलाइन कार्याें में भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीण त्रिलोक सिंह, विनोद सिंह नर सिंह, नरेंद्र सिंह, मेघ सिंह, विनोद सिंह, यादव सिंह, चेतन सिंह ने कहा हमने कई बार संबंधित अधिकारियों से मोबाइल नेटवर्क ठीक करने की मांग की है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर नेटवर्क ठीक करने की मांग की है।ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें