टनकपुर(चंपावत)। रक्षा बंधन के दिन शुक्रवार को सूखीढांग की ओर जा रही बाइक बस्तिया के पास ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। हादसा होते ही वहां से गुजर रहे वाहन सवारों ने उसे उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद में गंभीर चोट होेने पर रेफर कर दिया।
उप जिला अस्पताल के डॉ. मोहम्मद उमर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 7:25 बजे सड़क हादसे में घायल बाइक सवार विष्णुपुरी निवासी यक्ष सोराड़ी (17) को घायल हालत में अस्पताल लाया गया। उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है। उसके साथ आए लोगों ने बताया कि बाइक में दो लोग सवार थे, लेकिन एक को ही चोट आई है। ट्रक टनकपुर को आ रहा था। पुलिस को सूचना भेजी गई। संवाद