फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि मंदिर के पास दरकी पहाड़ी, दर्शन पर रोक

Fri, 01 Jul 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
Mother Purnagiri temple - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश से मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर के पास पहाड़ी दरकने से मंदिर का रास्ता बंद हो गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन के निर्देश पर मंदिर समिति ने काली मंदिर गेट बंद कर दर्शन पर रोक लगा दी है। बृहस्पतिवार रात से लगातार हुई मूसलाधार बारिश से काली मंदिर से ऊपर पैदल मार्ग पर मुख्य मंदिर से सौ मीटर पहले शांति विश्राम स्थल के पास अचानक पहाड़ी दरक गई, जिसका मलबा आने से मंदिर का मार्ग बंद हो गया है।
विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि एसडीएम नरेश दुर्गापाल के निर्देश पर काली मंदिर गेट को बंद कर दर्शन पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि मेला अवधि के दौरान भी इसी स्थान पर अचानक पहाड़ी का हिस्सा टूटकर मार्ग पर आ गिरा था, जिससे एक यात्री और पत्थरों को हटाते वक्त पुलिस के दो जवान घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें