खूनाबोरा गांव में चल रहे मां पूर्णागिरि महोत्सव में कूर्मांचल सांस्कृतिक संगीत एवं नाट्य समिति खटीमा और पिथौरागढ़ दर्पण कला मंच के अलावा चंपावत के सुरेश राजन की टीम के कलाकारों ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। अशोक खड़का के नेतृत्व में आए खटीमा के कलाकारों ने मैं नी जानू नेपाल, रामरो लाग्यो यो कुमाऊं मां गीत की शानदार प्रस्तुति दी। रानीखेत की शुद्रा बाना, तीलो धारो बौला गीत पर दर्शक अपने स्थान में नाचने लगे।
मुख्य अतिथि विधायक पूरन फर्त्याल और जिला पंचायत सदस्या सुषमा फर्त्याल ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। विधायक ने खूना गांव से पूर्णागिरि मंदिर तक सड़क बनाने की घोषणा की। इसके अलावा मनोहर महर, चांदनी राणा, बंटी सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, नेहा जोशी, विद्या राणा, ज्योति ने काली मां का तांडव नृत्य किया। सत्यम शिवम सुंदरम गीत भी काफी सराहा गया। दर्पण कलामंच पिथौरागढ़ के भूपेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में आए कलाकारों ने जय गौरी नाथ मेरा शंभू महादेवा गीत से कार्यक्रम शुरू किया।
ज्योति, वंदना, मंजू, कविता, सोनी, कमला बिष्ट, धीरज कुमार, बलवीर, ललित, नरेश, हिमांशु की प्रस्तुति संगीता मैं फोन करूंलो, तू नि उठाली मैसेज भेजूंलो, लाली हो लाली हौंसिया पधान लाली तीलो धारो बोला गीत पर दर्शक झूमने लगे। गायिका अनीता और बल्लू ने भी अपने फन का जौहर बिखेरा। सुरेश राजन की टीम ने भी आकर्षक कार्यक्रम दिखाए। आयोजन समिति की ओर से नवीन बोहरा, कैलाश बोहरा, भय्यू बोहरा, उमेद सिंह बोहरा, जीवन राम आदि ने सभी का स्वागत किया।