फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे मां-बेटा घायल

Fri, 06 Feb 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे एक महिला श्रद्धालु और उसका बच्चा अचानक चलती कार से गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह नरखेड़ा, तहसील मीरगंज, जिला बरेली, यूपी निवासी पूजा (35), पुत्र रजत (11) और पिता परमेश्वरी पूर्णागिरि के दर्शन कर कार से लौट रहे थे। वह नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धबाबा के दर्शन करने जा रहे थे। पिछली सीट पर बैठे परमेश्वरी के पुत्र रजत ने कार के दरवाजे पर हाथ डाला। इससे दरवाजा अचानक खुल गया और दोनों चलती कार से नीचे गिर गए। गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में दोनों को काफी चोटें आईं। उप जिला अस्पताल में डॉ. जितेंद्र जोशी ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया। उन्होंने बताया कि बेटे के मुंंह और सिर में चोट आई। मां को भी हल्की चोटें लगी हैं। बताया कि फिलहाल वह दोनों खतरे से बाहर हैं। पिता परमेश्वरी ने बताया कि कार की स्पीड कुछ कम थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें