फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार से अधिक लोगों ने लगाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
एनएचपीसी अस्पताल स्टाफ बनबसा के एक व्यापारी को वैक्सीन लगाते हुए। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना टीका लगाने को जिला स्वास्थ्य विभाग ने एनएचपीसी अस्पताल में व्यवस्था की है। एनएचपीसी अस्पताल का स्टाफ पूरी जिम्मेदारी से इस पुनीत कार्य को अंजाम दे रहा है। क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही एनएचपीसी प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन

एनएचपीसी के पावर अस्पताल में एक अप्रैल से टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें जिला स्वास्थ्य विभाग के अलावा एनएचपीसी अस्पताल का स्टाफ पूरी जिम्मेदारी से लगा है। एनएचपीसी अस्पताल के डीसीएमओ डॉ. ज्योतिर्मय जैन ने बताया कि एक अप्रैल से दो हजार से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। टनकपुर के चिकित्साधीक्षक एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि एनएचपीसी अस्पताल के फार्मेसिस्ट एस रत्नकुमार, सिस्टर इंचार्ज भगवती मिराल, एएनएम विनीता सिंह, अध्यापक दीपक उपाध्याय, देवेंद्र सिंह खड़ायत, फार्मेसिस्ट विजय श्री गहतोड़ी, कैंप संचालक प्रियंका नेगी आदि सहयोग दे रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, एलायंस क्लब अध्यक्ष गिरीश जोशी, लायंस अध्यक्ष एसएन गोयल, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद आदि ने एनएचपीसी प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें