फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग से एक हेक्टेयर से अधिक वन संपदा को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड में गंगनौला-किमतोली मोटर मार्ग के समीप जंगल में आग लगने से करीब एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा जल गई। सूचना मिलने पर फायर यूनिट और वन विभाग की टीम ने मौके में जाकर आग को बुझाया।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम को ग्रामीण दीपक ने जंगल में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन में दी। सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन मोहन सिंह थापा के नेतृत्व में फायर टीम मौके की ओर रवाना हुई। एलएफएम थापा ने बताया कि सड़क के नीचे जंगल में काफी आग लगी हुई थी। घटना स्थल तक आपात वाहन नहीं पहुंच सकता था, जिसके चलते फायर कर्मियों ने पैदल ही जंगल के अंदर घुसकर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। फायर रैक, पेड़ की हरी टहनियों से फायर बीटर बना कर व वन विभाग की टीम की सहायता से आग पर काबू पाया गया। फायर टीम में एलएफएम मोहन सिंह थापा, जगदीश सिंह, महेश जोशी, प्रमोद कुमार, भरत बोहरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें