फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में 98 फीसदी से अधिक हुआ योजना का काम

Tue, 18 Jun 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के चार ब्लाकों में हर घर नल हर घर जल योजना का काम पहले चरण में 98 फीसदी से अधिक हो गया है। पाटी ब्लाक में योजना का काम शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। वर्ष 2019 में हर घर नल हर घर जल योजना का निर्माण कार्य शुरू किया। चंपावत, बाराकोट, लोहाघाट, पाटी ब्लाक में 45335 संयोजन लगाए जाने थे। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि योजना के तहत वर्तमान तक 44670 घरों में नल लगाने का काम कर लिया गया है। पाटी ब्लाक में 10793 घरों में शत प्रतिशत संयोजन का काम कर लिया गया है। चंपावत में 20277 के सापेक्ष 19985, लोहाघाट में 9019 के सापेक्ष 8847 और बाराकोट में 5246 के सापेक्ष 5045 परिवारों को संयोजन से जोड़ा गया है। जल्द ही शेष काम कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें